राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में चमकी झारखंड की प्रतिभा, छात्रों की सफलता पर राज्यपाल ने जताया गौरव

राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में चमकी झारखंड की प्रतिभा, छात्रों की सफलता पर राज्यपाल ने जताया गौरव

राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में चमकी झारखंड की प्रतिभा, छात्रों की सफलता पर राज्यपाल ने जताया गौरव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 25, 2026, 11:24:00 AM

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य को राष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान दिलाई है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

राज्यपाल ने कहा कि पाइप बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके की टीम और बालक वर्ग में कैराली स्कूल, सेक्टर-II की टीम द्वारा प्रथम स्थान हासिल करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक समर्पण का परिणाम बताया।

इसके साथ ही ब्रास बैंड प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संत जेवियर हाई स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने को भी राज्य की उभरती प्रतिभा का प्रमाण बताया गया।

राज्यपाल ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।