झारखंड: 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव, अप्रैल में 37 सीटें खाली; सियासी हलचल तेज

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का सबसे बड़ा राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

झारखंड

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस वर्ष का सबसे बड़ा राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा। अप्रैल महीने में राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से 22 सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होगा, जबकि 15 सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म होगा। इसके अलावा जून में 22 और नवंबर में 11 सीटें और रिक्त होंगी। ऐसे में साल 2026 राज्यसभा के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है और उच्च सदन की तस्वीर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई का राज्यसभा कार्यकाल भी 16 मार्च को समाप्त हो रहा है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। वहीं मिजोरम से एक सांसद का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा होगा। दूसरी ओर झारखंड की एक राज्यसभा सीट पहले से ही रिक्त है। यह सीट झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी।

आगामी चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्यसभा के चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं, बल्कि विधायकों के वोट से होते हैं, इसलिए राज्यों की राजनीतिक स्थिति इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी। माना जा रहा है कि इन चुनावों के नतीजे आने वाले समय में केंद्र की राजनीति और विधायी समीकरणों पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM