झारखंड में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सैकड़ों डीलरों के लाइसेंस निलंबित

झारखंड में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सैकड़ों डीलरों के लाइसेंस निलंबित

झारखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अनियमित कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। खान विभाग द्वारा जारी हालिया आंकड़ों से साफ है कि राज्य में मेजर मिनरल के व्यापार को नियंत्रित करने और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

सरकारी कार्रवाई का असर राज्य के प्रमुख खनन क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। रामगढ़, धनबाद, चतरा और लातेहार जैसे जिलों में नियमों का पालन नहीं करने वाले कारोबारियों पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। कई डीलरों के लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित किए गए हैं, जबकि अनेक लाइसेंस स्थायी रूप से समाप्त कर दिए गए हैं।

धनबाद मंडल में बड़ी कार्रवाई

धनबाद मंडल के अंतर्गत बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले आते हैं। इस क्षेत्र में कुल 2686 खनिज डीलर पंजीकृत हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 23 डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले धनबाद जिले से जुड़े हैं। यहां अकेले 14 कारोबारियों पर कार्रवाई हुई है।

इसके अलावा 35 डीलरों के लाइसेंस समाप्त कर दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि इनमें कई लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी थी, जबकि कुछ मामलों में नियमों के उल्लंघन पाए गए। वर्तमान समय में इस मंडल में 1547 डीलर सक्रिय रूप से कारोबार कर रहे हैं।

हजारीबाग मंडल में भी कड़ा रुख

हजारीबाग मंडल में चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले शामिल हैं। इस क्षेत्र में भी विभाग ने व्यापक स्तर पर जांच और कार्रवाई की है।

रामगढ़ जिले में सबसे अधिक 3707 डीलर पंजीकृत हैं। इनमें से 1676 फिलहाल सक्रिय बताए गए हैं, जबकि 38 डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। वहीं 142 लाइसेंस समयसीमा समाप्त होने के कारण निष्क्रिय हो चुके हैं।

चतरा जिले में कार्रवाई का दायरा और बड़ा रहा। यहां 244 डीलरों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जो राज्य में किसी एक जिले में हुई सबसे बड़ी कार्रवाइयों में शामिल माना जा रहा है। पूरे हजारीबाग मंडल में वर्तमान में 277 डीलर निलंबन की कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

खनन विभाग का कहना है कि अवैध कारोबार और नियमों की अनदेखी पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि खनिज व्यापार को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।


Trending News

यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यंग जागृति संघ ने कराया भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Oct 21, 2026, 6:13:00 PM
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
18 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूजा पंडाल के पास कर रहा था बिक्री
Oct 21, 2026, 5:58:00 PM
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
Oct 21, 2026, 5:36:00 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM