झारखंड में एनीमिया से लड़ाई को मिला डिजिटल संबल, AMB T-4 ऐप के राज्यव्यापी विस्तार की तैयारी

झारखंड में एनीमिया से लड़ाई को मिला डिजिटल संबल, AMB T-4 ऐप के राज्यव्यापी विस्तार की तैयारी

झारखंड में एनीमिया से लड़ाई को मिला डिजिटल संबल, AMB T-4 ऐप के राज्यव्यापी विस्तार की तैयारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 15, 2026, 1:19:00 PM

झारखंड में महिलाओं और बच्चों के बीच एनीमिया की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली को मजबूत करने जा रहा है। इसी दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय, नामकुम में एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें AMB T-4 मोबाइल एप्लिकेशन के प्रभावी उपयोग और राज्यभर में इसके विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में विशेषज्ञों ने ऐप की विभिन्न तकनीकी सुविधाओं का आकलन किया। इसमें इंटरनेट न होने की स्थिति में भी काम करने वाला ऑफलाइन फीचर, मरीजों की तत्काल निगरानी की सुविधा और गंभीर एनीमिया से पीड़ित लोगों की डिजिटल ट्रैकिंग जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने इस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी (JAP-IT) के सर्वर पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया।

इसके साथ ही, AMB T-4 ऐप को गांव स्तर पर चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे VHSND और PMSMA से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विमर्श हुआ, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी एकीकृत तरीके से की जा सके।

बैठक में शिशु स्वास्थ्य कोषांग के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय रजक, आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह, JAP-IT और भारत सरकार के आईईजी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विजय रजक ने बताया कि अगले एक महीने के भीतर राज्य के सभी जिलों में इस ऐप को इंस्टॉल कर सक्रिय रूप से उपयोग में लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल पहल को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है। चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में राज्य के AMB T-4 ऐप और ‘एकीकृत शिशु देखभाल मॉडल’ को देश की बेहतरीन स्वास्थ्य पहलों में शामिल करते हुए सम्मानित किया गया था।

राज्य में सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त गृह भ्रमण मॉडल को भी विशेषज्ञों ने सराहा है। इस पहल के जरिए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ है, जिससे कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार की प्रक्रिया तेज हुई है।

राष्ट्रीय सम्मेलन में मौजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने झारखंड की इन पहलों को अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी मॉडल बताया।

Trending News

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
Jul 18, 2026, 1:43:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM