TPC उग्रवादी प्रमोद गंझू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, NIA से मांगा जवाब

TPC उग्रवादी प्रमोद गंझू की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, NIA से मांगा जवाब

झारखंड हाईकोर्ट में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति समिति (TPC) से जुड़े आरोपी प्रमोद गंझू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने एजेंसी को अगली निर्धारित तिथि से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी पैरवी कर रहे हैं।

प्रमोद गंझू को वर्ष 2023 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, वह टीपीसी का सक्रिय सदस्य रहा है और उस पर उगाही के लिए भय का माहौल बनाने, आगजनी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

एनआईए ने अपनी जांच में यह भी दावा किया है कि गंझू के संबंध कुख्यात गैंगस्टर अमन साव से रहे हैं, जिसकी अब मृत्यु हो चुकी है। बताया जाता है कि अमन साव के आपराधिक नेटवर्क के शुरुआती दौर में गंझू की भूमिका अहम थी और उस समय कई कारोबारी उसके निशाने पर रहे थे।

अदालत अब एनआईए के जवाब के बाद मामले में आगे की सुनवाई करेगी, जिससे यह तय होगा कि आरोपी को राहत मिलती है या नहीं।

Trending News

सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM