बायोमेडिकल कचरे पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, अस्पतालों और प्रशासन को दिये कड़े निर्देश

बायोमेडिकल कचरे पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, अस्पतालों और प्रशासन को दिये कड़े निर्देश

झारखंड में बायोमेडिकल वेस्ट के प्रबंधन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने विस्तृत आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि तय मानकों के अनुसार चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान को अब हर हाल में सुनिश्चित करना होगा। न्यायालय ने अपने निर्देशों के साथ याचिका का निस्तारण कर दिया है, लेकिन संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी तय कर दी है।

यह मामला झारखंड ह्यूमन राइट्स कनफेडरेशन द्वारा दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि राज्य में अस्पतालों और नर्सिंग होम से निकलने वाले बायोमेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान नहीं हो रहा, जिससे संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) सहित झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। अदालत ने पूछा था कि जब नियम स्पष्ट रूप से लागू हैं, तो उनके पालन में ढिलाई क्यों बरती जा रही है। राज्य सरकार से भी जवाब मांगा गया था।

16 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब जारी आदेश में कोर्ट ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी बड़े अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी जिलों के उपायुक्त और राज्य सरकार मिलकर यह सुनिश्चित करें कि चिकित्सा कचरे का संग्रह, अलगाव, परिवहन और अंतिम निपटान निर्धारित नियमों के अनुरूप हो।

अदालत ने यह भी कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। किसी भी स्तर पर लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब संबंधित विभागों की जवाबदेही बढ़ गई है। देखना यह होगा कि निर्देशों का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देता है या नहीं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM