झारखंड हाईकोर्ट ने बालू-खनिज आवंटन पर रोक हटाने से किया इंकार, 30 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने बालू-खनिज आवंटन पर रोक हटाने से किया इंकार, 30 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने आज पेसा नियमावली लागू करने से संबंधित अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार द्वारा बालू और लघु खनिजों के आवंटन पर रोक हटाने का अनुरोध खारिज कर दिया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की है।

राज्य सरकार ने कोर्ट से पेसा नियमावली लागू करने के लिए नवंबर तक समय देने का अनुरोध किया था, लेकिन खंडपीठ ने इसे स्वीकार नहीं किया। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए 9 अक्टूबर तक नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया था।

इससे पहले खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि विस्तृत तर्क सुनने और सरकार की ओर से 4 सितंबर 2025 को प्रस्तुत कारण बताओ हलफनामे के अवलोकन के बाद मामला स्पष्ट हुआ। आदिवासी बुद्धिजीवी मंच द्वारा राज्य में पेसा नियमावली लागू करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को कई बार नियमावली बनाने के लिए समय प्रदान किया।

करीब 13 महीने पहले कोर्ट ने राज्य सरकार के शपथ पत्र के अनुरूप नियमावली लागू करने का निर्देश दिया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा में राज्य सरकार इसे तैयार नहीं कर सकी। इसी कारण से हाईकोर्ट लगातार अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा है। पिछली सुनवाई में अदालत ने विभागीय सचिव को सशरीर उपस्थित होने का भी निर्देश दिया था।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM