ED अधिकारियों पर दर्ज मामले की CBI करेगी जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

ED अधिकारियों पर दर्ज मामले की CBI करेगी जांच, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने आदेश दिया है कि इस पूरे प्रकरण की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा की जाएगी। इससे पहले कोर्ट ने ईडी और राज्य सरकार की दलीलें सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे बुधवार को सुनाया गया।

यह मामला तब चर्चा में आया था जब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में आरोपी संतोष कुमार ने ईडी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने ईडी के कार्यालय में छापा भी मारा था। इस कार्रवाई को लेकर एजेंसी ने आपत्ति जताई और इसे अदालत में चुनौती दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर मामले की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए इसे सीबीआई को सौंपने का अनुरोध किया था। एजेंसी का तर्क था कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच कराना आवश्यक है।

फिलहाल इस मामले में रांची पुलिस की जांच पहले से ही स्थगित है। हाईकोर्ट के ताजा निर्देश के बाद अब इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता साफ हो गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM