क्रिसमस पर महिलाओं को झारखंड सरकार का तोहफा, करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई सम्मान राशि

क्रिसमस पर महिलाओं को झारखंड सरकार का तोहफा, करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई सम्मान राशि

क्रिसमस पर महिलाओं को झारखंड सरकार का तोहफा, करीब 4 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई सम्मान राशि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 24, 2025, 11:39:00 AM

झारखंड सरकार ने क्रिसमस के मौके पर राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की लाखों महिला लाभुकों के बैंक खातों में नवंबर माह की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त (DC) ने सोशल मीडिया के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रांची जिले की कुल 3,93,084 महिलाओं को इस चरण में योजना का लाभ मिला है। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 2500 रुपये की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी गई है।

DC के ट्वीट के मुताबिक, जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाओं को यह सहायता मिली है। शहरी क्षेत्रों में 25,038 महिलाओं के खातों में राशि पहुंची, जबकि प्रखंडवार बात करें तो कांके में 31,781, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390, बेड़ो में 20,761, चान्हो में 19,851, रातू में 18,790, तमाड़ में 18,758 और ओरमांझी में 18,342 महिलाओं को लाभ दिया गया है।

इसके अलावा बुढ़मू (18,152), नगड़ी (18,084), नामकुम (18,053), अनगड़ा (16,935) और हेहल (15,537) के साथ-साथ सोनाहातू, अरगोड़ा, लापुंग, ईटकी, बड़गाईं, खलारी, राहे और बुंडू के शहरी व ग्रामीण इलाकों की हजारों महिलाओं के खातों में भी सम्मान राशि भेजी गई है।

क्रिसमस के अवसर पर किया गया यह भुगतान सरकार की ओर से महिलाओं के लिए एक सकारात्मक और सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनमें सामाजिक सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करना है।