9वीं फेडरेशन कप वुशु में झारखंड का दबदबा, 45 पदकों के साथ राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास

9वीं फेडरेशन कप वुशु में झारखंड का दबदबा, 45 पदकों के साथ राष्ट्रीय मंच पर रचा इतिहास

9वीं फेडरेशन कप वुशु चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की खेल प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड दल ने कुल 45 पदक जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पदकों में 8 स्वर्ण, 20 रजत और 17 कांस्य शामिल हैं, जिसने वुशु खेल में झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में ला खड़ा किया है।

इस चैंपियनशिप की खास बात यह रही कि पहली बार सीनियर वर्ग के साथ-साथ सब-जूनियर और जूनियर खिलाड़ियों को भी प्रतिस्पर्धा का मंच मिला। झारखंड से 72 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन के दम पर पदक तालिका में राज्य को मजबूत स्थिति दिलाई। प्लेटोदीप सिंह, तनुश्री और सोमो कुमारी ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की और टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

इसके अलावा सोनाली कुमारी और घनश्याम उरांव ने एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक जीतने वालों में सोनी मिंज, आकाश उरांव, चंदन कुमार, राकेश टोप्पो, प्राची कुमारी, आशीष कुमार, बसुदेव टोप्पो, सौम्या कुमारी, होलिका कुमारी, कशिश राज, फणिभूषण और प्लेटोदीप सिंह जैसे कई खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक सूची में रोशनी कुमारी, सोनाली कुमारी, तनुश्री, घनश्याम उरांव सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक और झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, सुनील सूर्यात, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेंद्र कुमार, अनिका सिंह और डॉ. उदीप लाल सहित कई पदाधिकारियों व खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जेएसएसपीएस के तीन खिलाड़ियों ने भी पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड टीम के प्रशिक्षक दीपक गोप और मैनेजर शिवेंद्र दुबे की भूमिका को भी सराहा गया। इस शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में झारखंड वुशु को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।

Trending News

जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
जनक्रांति महासभा को लेकर जेएलकेएम की बैठक, बूथ से पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर चर्चा
Nov 24, 2026, 7:39:00 PM
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
वैशाली में श्री राम कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंचे कथावाचक
Nov 24, 2026, 7:32:00 PM
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
ट्रक ने चांदनी बस में मारी टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर
Nov 24, 2026, 7:20:00 PM
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
होटल एंबेसडर, होटल मगध और होटल नंद पर खाद्य संरक्षा इकाई की कार्रवाई, तीन दिनों के लिए रसोई बंद
Nov 24, 2026, 7:12:00 PM
 नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और यौन शोषण के मामले में आरोपी सूरज कुमार गिरफ्तार
Nov 24, 2026, 7:08:00 PM
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी,  कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर अपराध गोष्ठी, कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
पल्स पोलियो अभियान: दो दिनों में 12,626 घरों तक पहुंचीं टीमें, 10,128 बच्चों को पिलाई गई दवा
Nov 24, 2026, 6:53:00 PM
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
मार्च से लागू होगी नई शिक्षा नीति, नई शिक्षा नीति से बदलेगी राज्य में पढ़ाई की तस्वीर
Nov 24, 2026, 6:40:00 PM
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
शिक्षा विभाग का निर्णय: शिक्षण अवधि में शिक्षकों की बैठक, प्रशिक्षण और वीसी पर लगी पाबंदी
Nov 24, 2026, 6:34:00 PM
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
दलाबड़ गांव में धूमधाम से मनाया गया रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े श्रद्धालु
Nov 24, 2026, 6:33:00 PM