झारखंड में बिजली चोरी पर सख्ती, 119 टीमों की राज्यव्यापी कार्रवाई में हज़ार से अधिक FIR दर्ज

झारखंड में बिजली चोरी पर सख्ती, 119 टीमों की राज्यव्यापी कार्रवाई में हज़ार से अधिक FIR दर्ज

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए राज्यभर में एक साथ छापेमारी की। मुख्यालय के निर्देश पर गठित 119 विशेष टीमों ने विभिन्न जिलों में व्यापक जांच करते हुए कुल 7680 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से बिजली उपयोग के कई मामलों का खुलासा हुआ।

अभियान के तहत 1082 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी का दोषी पाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई और संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा दोषी उपभोक्ताओं पर कुल 2 करोड़ 74 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। निगम का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

निगम ने आम उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में बिजली चोरी की जानकारी हो, तो संबंधित व्यक्ति पूरी जानकारी के साथ मोबाइल नंबर 9431135515 पर सूचित कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विभिन्न सर्किलों में दर्ज मामलों की बात करें तो हजारीबाग में सबसे अधिक 122 प्राथमिकी दर्ज की गईं, जबकि साहेबगंज में 108 और रांची में 97 मामले सामने आए। इसके अलावा डालटनगंज में 96, चास में 77, देवघर में 72, गिरिडीह में 70, जमशेदपुर में 69, दुमका में 67 और चाईबासा में 63 मामले दर्ज किए गए। अन्य क्षेत्रों में गुमला में 53, धनबाद में 51, रामगढ़ में 54, गढ़वा में 42 और कोडरमा में 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

ऊर्जा निगम के इस सघन अभियान को राज्य में बिजली चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह की संयुक्त छापेमारी जारी रखी जाएगी, जिससे राजस्व हानि पर अंकुश लगाया जा सके और ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो।

Trending News

हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM