रोजगार जानकारी को एक मंच पर लाने की तैयारी में झारखंड, छत्तीसगढ़ मॉडल का किया अध्ययन

रोजगार जानकारी को एक मंच पर लाने की तैयारी में झारखंड, छत्तीसगढ़ मॉडल का किया अध्ययन

झारखंड सरकार युवाओं तक रोजगार से जुड़ी विश्वसनीय और सुव्यवस्थित जानकारी पहुंचाने के लिए नई पहल की दिशा में काम कर रही है। इसी उद्देश्य से राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने रायपुर में “छत्तीसगढ़ संवाद” की कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। 19 और 20 मार्च को हुए इस अध्ययन दौरे का मकसद वहां की सूचना प्रणाली और प्रकाशन तंत्र को समझना था।

रायपुर प्रवास के दौरान झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने “रोजगार और नियोजन” नामक साप्ताहिक पत्रिका का विस्तार से अवलोकन किया। इस पत्रिका में सरकारी नौकरियों, योजनाओं और करियर से संबंधित आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। पत्रिका की सहायक संपादक गीतांजलि नेताम ने इसकी संरचना और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी लाभकारी है।

झारखंड से पहुंचे दल में उप निदेशक आनंद कुमार, सहायक निदेशक सुनीता धान और विधि परामर्शी अमन कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने पत्रिका की प्रस्तुति और सूचना के सुव्यवस्थित स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को करियर के प्रति सही दिशा देने में प्रभावी साबित हो सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, झारखंड में भी इसी तर्ज पर एक प्रकाशन शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए पत्रिका की एक प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी जाएगी, ताकि इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि यदि यह योजना लागू होती है, तो राज्य के युवाओं को रोजगार से संबंधित सूचनाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मदद मिलेगी और उनके करियर निर्माण में भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

इस दौरान “छत्तीसगढ़ संवाद” से जुड़े अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रकाशन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह दौरा झारखंड में रोजगार सूचना तंत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM