जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत को कोर्ट से राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत को कोर्ट से राहत नहीं, डिस्चार्ज याचिका खारिज

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित 8.86 एकड़ भूमि फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष पीएमएलए अदालत से बड़ा कानूनी झटका लगा है। अदालत ने उनके द्वारा दायर डिस्चार्ज याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के साथ ही मामले में आगे आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। आदेश सुनाते हुए विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले से मुक्त किए जाने की अपील की थी। सोरेन ने यह याचिका 5 दिसंबर 2025 को दाखिल की थी।

यह मामला कथित तौर पर 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े अवैध लेन-देन और उससे संबंधित धनशोधन गतिविधियों की जांच से जुड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की थी और अनेक लोगों से पूछताछ भी की थी। एजेंसी ने इस प्रकरण में कई व्यक्तियों को समन जारी कर उनके बयान दर्ज किए थे।

ईडी की जांच के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दाखिल की गई है। इनमें जमीन कारोबार से जुड़े कई लोगों के नाम भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने सभी को मामले में आरोपी बनाया है।

गौरतलब है कि 31 जनवरी 2024 को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह न्यायिक हिरासत में रहे। बाद में 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की थी। अब विशेष अदालत द्वारा डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने के बाद इस बहुचर्चित मामले में कानूनी कार्यवाही का अगला चरण शुरू होने जा रहा है, जिसमें आरोपों के गठन पर सुनवाई होगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM