उद्योगपति के बेटे के अपहरण से हड़कंप, कैरव गांधी की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश

उद्योगपति के बेटे के अपहरण से हड़कंप, कैरव गांधी की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश

आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जाने-माने उद्योगपति देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार दोपहर से लापता कैरव का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिसके चलते झारखंड पुलिस ने जांच का दायरा राज्य से बाहर तक फैला दिया है।

कैरव की बरामदगी के लिए जमशेदपुर और सरायकेला की संयुक्त पुलिस टीमें रांची, हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद सहित गुजरात, राजस्थान और बिहार के पटना, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर में लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान इस अपहरण के तार बिहार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। विशेष रूप से हाजीपुर और लालगंज के अपराधी गिरोह की भूमिका को लेकर पुलिस को अहम इनपुट मिले हैं।

इसी कड़ी में स्थानीय सूचना के आधार पर गठित एसआईटी ने गुरुवार को जेम्को इलाके से खट्टा बब्लू नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि उसका संबंध संदिग्ध गिरोह से हो सकता है। इसके साथ ही जांच एजेंसियां दुबई में छिपे बताए जा रहे धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहरण के बाद कैरव के परिजनों से इंडोनेशिया के एक मोबाइल नंबर से पांच करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों ने पुलिस का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर कोडरमा की एक बोलेरो से जुड़ा पाया गया है, जिसके मालिक से पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

तफ्तीश के दौरान पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि कैरव अक्सर अपने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर डीएमओ कार्यालय के पास एक चाय दुकान पर दोस्तों के साथ समय बिताते थे। आशंका है कि अपहरणकर्ताओं ने पहले इस स्थान और घर से फैक्ट्री जाने वाले रास्ते की रेकी की और फिर कदमा–सोनारी लिंक रोड को घटना स्थल के रूप में चुना।

कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिलों की संयुक्त एसआईटी गठित की गई है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज अपहरण का खुलासा किया जाएगा।

Trending News

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM