गिरिडीह में हैवानियत की हदें पार, युवक की पीट-पीटकर ह*त्या का वीडियो वायरल, SIT गठित

 गिरिडीह में हैवानियत की हदें पार, युवक की पीट-पीटकर ह*त्या का वीडियो वायरल, SIT गठित

गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना अंतर्गत सिरसाय नकटीटांड़ गांव से सामने आई एक बर्बर हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 30 वर्षीय कमलेश सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर की गई हत्या का वीडियो घटना के पांच दिन बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद जिले में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो 17 दिसंबर का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में साफ नजर आता है कि कमलेश सिंह अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावरों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाया। वीडियो में दिखता है कि पहले एक युवक ने लोहे की रॉड से उसके पैर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने लात मारकर हमला किया और फिर पांच अन्य युवकों ने लाठियों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मारपीट के दौरान कई लाठियां टूट गईं, फिर भी हमला नहीं रुका। अंत में कमलेश सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हृदयविदारक घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि कई लोग मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाते नजर आए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब तक गांव पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। धनवार थाना पुलिस ने मामले में माले नेता किशोरी अग्रवाल समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, हालांकि अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।

सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ा और सक्रियता दिखाई गई। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम में धनवार, हीरोडीह, परसन और घोड़थंबा थानों की पुलिस के साथ-साथ गिरिडीह टेक्निकल सेल को भी शामिल किया गया है।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वायरल वीडियो के आधार पर हत्या में शामिल सभी लोगों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM