चाईबासा में अवैध बालू खनन बना मौ*त का कारण, विरोध करने पर युवक की कुचलकर ह*त्या

चाईबासा में अवैध बालू खनन बना मौ*त का कारण, विरोध करने पर युवक की कुचलकर ह*त्या

चाईबासा जिले में अवैध बालू खनन का गोरखधंधा अब हिंसक रूप ले चुका है। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में शुक्रवार को बालू की अवैध ढुलाई का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि माफियाओं ने युवक को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दीपक प्रधान अक्सर अवैध खनन का विरोध करते थे और गाड़ी रोकने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों के बार-बार विरोध और शिकायतों के बावजूद खनन माफियाओं पर कोई असर नहीं पड़ता। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की लापरवाही के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दीपक प्रधान की हत्या में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

Trending News

फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
फिर लौटा 15 लाख का इनामी नक्सली!इलाके में सक्रिय होने की खबर
Aug 30, 2026, 5:55:00 PM
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन  नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल संवैधानिक नियामक नहीं
Aug 30, 2026, 5:48:00 PM
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
फुटबॉल देखने घर से निकली थी महिला, नहर के किनारे मिला शव
Aug 30, 2026, 5:28:00 PM
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
डाक पार्सल लिखे वाहन में मिली शराब, हादसे के बाद लूट ले गये लोग
Aug 30, 2026, 5:20:00 PM
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर, 48 टीमों की हुई एंट्री, सांसद खेल महोत्सव के तहत होगा आयोजन
Aug 30, 2026, 5:13:00 PM
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
ड्यूटी पर जा रहे तीन पुलिस जवानों के ऊपर गिरा मधुमक्खियों का छत्ता, एक गंभीर
Aug 30, 2026, 4:58:00 PM
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
उज्जैन बंगरा में जातीय तनाव के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, प्रशासन अलर्ट
Aug 30, 2026, 4:41:00 PM
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
जस्सी हत्याकांड: प्रशासन की बडी कार्रवाई, मामले में फरार 5 आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती
Aug 30, 2026, 4:34:00 PM
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
विधायक जयराम महतो के बयान के बाद पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा
Aug 30, 2026, 1:55:00 PM
पेट्रोल में मिलावट !  पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
पेट्रोल में मिलावट ! पानी मिलाने का आरोप, भड़के लोग, बात जांच तक पहुंची
Aug 30, 2026, 1:34:00 PM