अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार पर हाईकोर्ट सख्त, 4:30 बजे तक छोड़ने का निर्देश

अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त की गई कार को लेकर शुक्रवार दोपहर झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की एकलपीठ ने संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वाहन को आज ही शाम 4:30 बजे तक रिलीज किया जाए।

करीब 2:15 बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान रांची के एसपी और डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट ने यह भी उल्लेख किया कि 26 फरवरी के अपने पूर्व आदेश के संबंध में राज्य सरकार द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तात्कालिक उल्लेख (अर्जेंट मेंशन) स्वीकार नहीं किया गया है।

राज्य सरकार की ओर से अदालत से समय देने का अनुरोध किया गया। सरकार ने शीर्ष अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिनों की मोहलत मांगी, साथ ही जांच पूरी करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय भी चाहा।

हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक वाहन को नहीं छोड़ा गया, तो अदालत इस मामले में शनिवार को भी विशेष रूप से बैठकर सुनवाई कर सकती है। अदालत की इस टिप्पणी से मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM