पैनम कोल माइंस मामले में हाईकोर्ट सख्त, 20 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

पैनम कोल माइंस मामले में हाईकोर्ट सख्त, 20 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

पैनम कोल माइंस में कथित अवैध खनन, सीबीआई जांच और विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से अदालत में लिखित जवाब पेश किया गया।

कॉर्पोरेशन के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस पूरे प्रकरण में पैनम माइंस की भूमिका संदिग्ध रही है और अनियमितताएं उसी स्तर पर हुई हैं। इसके बाद पैनम माइंस की ओर से पेश वकील ने लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय कर दी।

इससे पहले दिए गए आदेश में हाईकोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से उसकी संपत्तियों का पूरा विवरण मांगा था और यह भी सवाल उठाया था कि क्यों न उन संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जाए। ताजा सुनवाई में कोर्ट ने अपने इस निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया।

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में पैनम माइंस नामक कंपनी को पाकुड़ और दुमका जिलों में कोयला खनन का पट्टा आवंटित किया गया था। इस खनन परियोजना में पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन भी साझेदार रही है। आरोप है कि पैनम माइंस ने स्वीकृत सीमा से अधिक खनन किया, जिससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता राम सुभग सिंह ने जनहित याचिका दायर की है, जिसमें अवैध खनन की सीबीआई जांच और प्रभावित लोगों के पुनर्वास की मांग की गई है।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM