JSSC TGT भर्ती विवाद पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग गठित

JSSC TGT भर्ती विवाद पर हाई कोर्ट सख्त, जांच के लिए एकल सदस्यीय आयोग गठित

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित कंबाइंड ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (TGT) भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवाद में झारखंड हाई कोर्ट ने अहम कदम उठाया है। कोर्ट ने लंबित नियुक्तियों और अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग बनाने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति दीपक रोशन की पीठ ने इस जिम्मेदारी सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी को सौंपी है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया (विज्ञापन संख्या 21/16) काफी समय से विवादों में रही है और इस पर पहले भी न्यायिक हस्तक्षेप हो चुका है।

मामला पूर्व में उच्च न्यायालय से होते हुए सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा था, जहां सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को राज्यवार परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि आयोग द्वारा निर्देशों का सही तरीके से अनुपालन नहीं किया गया। इसी आपत्ति के बाद मामला पुनः हाई कोर्ट के समक्ष आया।

न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पाया कि पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच आवश्यक है, जिसके मद्देनजर एक स्वतंत्र आयोग का गठन जरूरी समझा गया। इससे पहले सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.एन. पाठक को यह जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद यह दायित्व अब जस्टिस (सेवानिवृत्त) गौतम कुमार चौधरी को सौंपा गया है।

यह आयोग अभ्यर्थियों के आवेदन, उनकी पात्रता और चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान आयोग की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवार और प्रिंस कुमार ने पक्ष प्रस्तुत किया। इस फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की नजर अब आयोग की जांच रिपोर्ट पर टिकी है।

Trending News

जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM