JPSC में उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश, 22 उम्मीदवारों का फॉर्म होगा स्वीकार

JPSC में उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश, 22 उम्मीदवारों का फॉर्म होगा स्वीकार

जेपीएससी-14वीं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की अदालत ने उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर याचिका दायर करने वाले 22 अभ्यर्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति देने का अंतरिम आदेश जारी किया है।

हालांकि अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि इन अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। कोर्ट की अनुमति के बिना इनका रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाएगा। अदालत ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) को निर्देश दिया है कि वह इन 22 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करे, ताकि वे परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

गौरतलब है कि जेपीएससी-14वीं परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी तय की गई है, ऐसे में यह आदेश अभ्यर्थियों के लिए अहम माना जा रहा है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने अदालत के समक्ष तर्क रखा। उन्होंने बताया कि जेपीएससी परीक्षा संचालन नियमावली की कंडिका 4(1) के अनुसार आयोग को हर वर्ष परीक्षा आयोजित करनी चाहिए।

इसके अलावा नियमावली की कंडिका 6 में राज्य सरकार को अधिकतम उम्र सीमा में छूट देने का अधिकार दिया गया है। इसी प्रावधान के तहत राज्य सरकार ने पूर्व में 7वीं से 10वीं और 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षाओं में उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी।

अभ्यर्थियों ने इसी आधार पर इस बार भी उम्र सीमा में छूट की मांग की थी। फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। अदालत ने मामले में अंतरिम राहत देते हुए आयोग को निर्देशित किया है कि याचिकाकर्ताओं के आवेदन स्वीकार किए जाएं, ताकि वे परीक्षा में भाग लेने का मौका न खो दें।

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM