थैलेसीमिया और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को लेकर सदन में भिड़े स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक

थैलेसीमिया और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को लेकर सदन में भिड़े स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जोरदार विवाद देखने को मिला। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच थैलेसीमिया और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मामलों को लेकर तीखी बहस हुई, जो इतनी बढ़ गई कि स्पीकर रवींद्र नाथ महतो को हस्तक्षेप करना पड़ा और वे भी नाराज दिखे।

विधायक प्रदीप यादव ने राज्य में थैलेसीमिया मरीजों की संख्या, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा और सरकारी सहायता को लेकर कई सवाल उठाए। जवाब देते समय मंत्री इरफान अंसारी असमंजस में दिखाई दिए और स्वीकार किया कि सरकार के पास थैलेसीमिया मरीजों का अपडेटेड डेटा उपलब्ध नहीं है, जबकि अन्य राज्यों में यह जानकारी संबंधित विभाग के पास मौजूद रहती है। इस पर भाजपा विधायक "सेम-सेम" कहते हुए हल्ला करने लगे।

प्रदीप यादव ने लगातार सवाल उठाए कि क्या राज्य में थैलेसीमिया मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है और क्या सरकार अन्य राज्यों की तरह इलाज के लिए 15–20 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद देने पर विचार करेगी। मंत्री इस सवाल का स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अस्पताल ब्लड ट्रांसफ्यूजन के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलते हैं, जिस पर मंत्री ने सफाई दी, लेकिन विधायक संतुष्ट नहीं हुए। स्पीकर ने मंत्री को संक्षिप्त उत्तर देने के लिए कहा, लेकिन मंत्री घटनाओं और उदाहरणों को बताने लगे, जिससे सदन में नाराजगी और बढ़ गई।

बीच में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने भी बीच में हस्तक्षेप किया और कहा कि निजी अस्पताल पैसे लेकर इलाज करते हैं, लेकिन मंत्री सवालों से बचते रहे। लगातार विवाद बढ़ता देख अंत में स्पीकर ने प्रदीप यादव से कहा कि वे मंत्री के चैंबर में जाकर विस्तृत जानकारी लें।

Trending News

ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
ज्वेलर्स विशाल कुमार सोनी की हत्या एवं लूट के विरोध में CAIT/AIJGF बिहार ने निकाला कैंडल मार्च
Aug 31, 2026, 7:40:00 PM
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
वर्षों से लंबित सोन नदी जल बंटवारे के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक कदम, बिहार व झारखंड के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Aug 31, 2026, 7:31:00 PM
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला दहन
Aug 31, 2026, 7:21:00 PM
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
टीआरइ 4 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित, शीघ्र घोषित होगी नयी तिथि
Aug 31, 2026, 7:13:00 PM
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
बीजेपी के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार बने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 6:53:00 PM
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
प्रोजेक्ट प्रज्ञान के तहत जिले के उच्च विद्यालयों में विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ
Aug 31, 2026, 6:39:00 PM
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
Aug 31, 2026, 6:25:00 PM
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
दिव्यांगों के जीवन में लौटेगी खुशियों की रोशनी, 8 से 10 सितंबर तक लगेगा निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर
Aug 31, 2026, 6:21:00 PM
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
बिहार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर किया गया नामित
Aug 31, 2026, 6:11:00 PM
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
इरफान अंसारी की मौत पर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, हॉस्पिटल प्रबंधन ने आरोप को नकारा
Aug 31, 2026, 5:47:00 PM