दुलमी में विकास योजनाओं की जमीनी पड़ताल, DDC आशीष अग्रवाल ने मनरेगा और आवास योजनाओं का किया निरीक्षण

दुलमी में विकास योजनाओं की जमीनी पड़ताल, DDC आशीष अग्रवाल ने मनरेगा और आवास योजनाओं का किया निरीक्षण

रामगढ़ जिले के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने दुलमी प्रखंड के उसरा और जमिरा पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय आकलन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति, मौके पर श्रमिकों की उपस्थिति, मजदूरी भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों को देखकर उन्होंने लाभुकों से सीधे संवाद किया और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

डीडीसी ने JSLPS से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली, आजीविका सृजन से जुड़े प्रयासों और समूहों को मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनियमितता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा से जुड़े सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM