धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 15, 2025, 12:04:00 PM

आदिवासी समुदाय के महानायक और झारखंड की आत्मा माने जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज रांची स्थित कोकर में उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पहुंचकर उन्हें नमन किया। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक नेता नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आशा, संघर्ष और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बिरसा मुंडा के विचारों और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए समाज और राज्य के विकास में योगदान दें।