झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात की। भेंट के दौरान वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष और यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुर्लभ और महत्वपूर्ण तस्वीर के लिए शंकर सिंह वाघेला के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे।