भवन नियमितीकरण योजना पर FJCCI की पहल, मंत्री से मुलाकात में रखे विस्तार और सरलीकरण के सुझाव

भवन नियमितीकरण योजना पर FJCCI की पहल, मंत्री से मुलाकात में रखे विस्तार और सरलीकरण के सुझाव

भवन नियमितीकरण योजना पर FJCCI की पहल, मंत्री से मुलाकात में रखे विस्तार और सरलीकरण के सुझाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 22, 2026, 4:29:00 PM

राज्य में प्रस्तावित भवन नियमितीकरण योजना को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने सक्रिय पहल की है। संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात कर इस कदम के लिए उनका स्वागत किया और राज्य के नागरिकों की ओर से आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने योजना को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी सामने रखे। FJCCI का मानना है कि योजना का दायरा बढ़ाकर अधिक ऊंचाई और बड़े क्षेत्रफल वाले भवनों को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

इसके अलावा, संगठन ने योजना की समय-सीमा बढ़ाने और पूरी प्रक्रिया को सरल बनाने की भी आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि जटिल प्रक्रियाओं के कारण कई लोग ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, इसलिए इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाना जरूरी है।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में बने अस्थायी वेयरहाउस (टेम्परेरी शेड) को भी कुछ नियमों में ढील देकर इस योजना के अंतर्गत शामिल करने का आग्रह किया। FJCCI के अनुसार, इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और अधिक संरचनाएं कानूनी दायरे में आ सकेंगी।