एनोस एक्का को हाईकोर्ट से राहत नहीं, पद के दुरुपयोग मामले में सात साल की सजा बरकरार

एनोस एक्का को हाईकोर्ट से राहत नहीं, पद के दुरुपयोग मामले में सात साल की सजा बरकरार

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनके द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पद के दुरुपयोग के मामले में सुनाई गई सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की एकलपीठ ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए एनोस एक्का की अपील नामंजूर कर दी। इसके साथ ही अब उन्हें पद के दुरुपयोग के मामले में दी गई सात वर्ष की सजा भुगतनी होगी।

इससे पहले सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने एनोस एक्का को पद का दुरुपयोग कर गलत पते के आधार पर जमीन खरीदने के मामले में दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा और 2.10 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। इसी सजा को चुनौती देते हुए उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था।

सुनवाई के दौरान एनोस एक्का की ओर से यह दलील दी गई कि आय से अधिक संपत्ति के एक अन्य मामले में उन्हें पहले ही सात साल की सजा और 50 लाख रुपये का जुर्माना दिया गया था, जिसे वे पूरा कर चुके हैं। उनका तर्क था कि पद के दुरुपयोग का मामला उसी से जुड़ा हुआ है, इसलिए वर्तमान सजा पर रोक लगाई जानी चाहिए।

हालांकि, सीबीआई की ओर से अधिवक्ता दीपक भारती ने इस दलील का विरोध किया। उन्होंने अदालत को बताया कि आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के मामले कानूनी रूप से अलग-अलग हैं। ऐसे में दोनों मामलों में दी गई सजाओं को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता और एक मामले की सजा पूरी होने से दूसरे मामले में राहत नहीं मिल सकती।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 2 दिसंबर 2025 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अंततः 18 दिसंबर को निर्णय सुनाते हुए अदालत ने एनोस एक्का की याचिका खारिज कर दी।

Trending News

683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM