DVC ने झारखंड में बिजली दर संशोधन का रखा प्रस्ताव, 2030-31 तक करीब 13 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

DVC ने झारखंड में बिजली दर संशोधन का रखा प्रस्ताव, 2030-31 तक करीब 13 हजार करोड़ राजस्व का लक्ष्य

दामोदर घाटी कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने झारखंड में बिजली आपूर्ति के बदले आगामी वर्षों के लिए राजस्व आवश्यकता तय करते हुए बिजली दरों में बदलाव का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) को सौंपा है। डीवीसी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2030-31 तक उसे कुल 12,975.18 करोड़ रुपये के राजस्व की जरूरत होगी।

प्रस्ताव में उद्योगों और लाइसेंसी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली दर में करीब 1.86 से 1.91 रुपये तक बढ़ोतरी का सुझाव दिया गया है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को मामूली राहत देने का दावा करते हुए डीवीसी ने उनकी दर में प्रति यूनिट पांच पैसे की कटौती का प्रस्ताव रखा है।

सात जिलों में आपूर्ति
डीवीसी झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह—इन सात जिलों में बिजली की आपूर्ति करता है। वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं से लगभग 4.10–4.30 रुपये प्रति यूनिट की दर वसूली जा रही है। नए प्रस्ताव में घरेलू दर 4.25 रुपये प्रति यूनिट तय करने की बात कही गई है।

वर्षवार राजस्व आवश्यकता
डीवीसी ने आयोग को सौंपे दस्तावेज में अलग-अलग वित्तीय वर्षों के लिए अनुमानित राजस्व जरूरत भी बताई है—

  • 2026-27: 9,582.10 करोड़ रुपये

  • 2027-28: 9,824.27 करोड़ रुपये

  • 2028-29: 10,480.59 करोड़ रुपये

  • 2029-30: 12,313.99 करोड़ रुपये

  • 2030-31: 12,975.18 करोड़ रुपये

  • प्रस्तावित दरों की झलक
    डीवीसी के प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में बिजली की दरें इस प्रकार होंगी:

    • घरेलू (एलटी): 4.30 से घटाकर 4.25 रुपये प्रति यूनिट

  • कमर्शियल (एलटी): 4.30 से बढ़ाकर 4.80 रुपये प्रति यूनिट

  • उद्योग (11/33/132/220 केवी): 4.20 से बढ़ाकर 6.11 रुपये प्रति यूनिट

  • लाइसेंसी (33/132 केवी): 4.10 से बढ़ाकर 5.96 रुपये प्रति यूनिट

  • ट्रैक्शन (132 केवी): 4.10 से बढ़ाकर 5.96 रुपये प्रति यूनिट

  • अब झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग इस प्रस्ताव पर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित कर अंतिम निर्णय लेगा। इससे पहले आयोग उपभोक्ता हितों और डीवीसी की वित्तीय जरूरतों के बीच संतुलन पर विचार करेगा।

    Trending News

    चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
    चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
    Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
    हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
    हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
    Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
    बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
    बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
    Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
    20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
    20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
    Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
    बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
    'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
    'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
    Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
    MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
    MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
    Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
    मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
    मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
    Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
    गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
    गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
    Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
    एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
    एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
    Sep 11, 2026, 6:21:00 PM