ट्राइबल सब प्लान फंड में विचलन स्वीकार! बजट सत्र में गरमााया मुद्दा, मंत्री ने दिये कानून बनाने के संकेत

ट्राइबल सब प्लान फंड में विचलन स्वीकार! बजट सत्र में गरमााया मुद्दा, मंत्री ने दिये कानून बनाने के संकेत

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में ट्राइबल सब प्लान (टीएसपी) की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठे। विधायक राजेश कश्यप के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने माना कि टीएसपी के तहत आवंटित धनराशि का अन्य मदों में उपयोग किया जा रहा है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि कल्याण विभाग को मिलने वाली राशि में विचलन नहीं होता, क्योंकि वह केंद्र सरकार से निर्धारित शर्तों के साथ प्राप्त होती है। हालांकि अन्य विभागों को मिलने वाली टीएसपी की रकम के उपयोग में गड़बड़ी की बात उन्होंने स्वीकार की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व में इसी मद की राशि से ‘हाथी उड़ाने’ जैसी मदों पर भी खर्च हुआ था।

चमरा लिंडा ने इस स्थिति के लिए स्पष्ट कानूनी प्रावधानों की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में टीएसपी फंड के संरक्षण को लेकर बने कानूनों का अध्ययन किया जाए और झारखंड में भी आदिवासी हितों की रक्षा के लिए ठोस विधायी व्यवस्था लागू की जाए। इस दिशा में उन्होंने विधायक राजेश कश्यप को अन्य राज्यों के मॉडल का अध्ययन करने के लिए साथ चलने का प्रस्ताव भी दिया।

उल्लेखनीय है कि ट्राइबल सब प्लान की राशि का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास पर खर्च सुनिश्चित करना है। बावजूद इसके, 26 विभिन्न विभागों को मिलने वाली इस मद की रकम का उपयोग अन्य कार्यों में किए जाने की बात सामने आई है।

वहीं, राजेश कश्यप ने सदन में मांग रखी कि राज्य में जनजातीय आबादी लगभग 26 प्रतिशत होने के कारण टीएसपी के लिए कम से कम 26 प्रतिशत बजट अनिवार्य रूप से निर्धारित किया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की कमी न रहे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM