झारखंड में मनरेगा कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी, ई-ट्रेजरी और APBS सिस्टम में तकनीकी खामियां बनी रोड़ा

झारखंड में मनरेगा कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी, ई-ट्रेजरी और APBS सिस्टम में तकनीकी खामियां बनी रोड़ा

झारखंड में मनरेगा कर्मी पिछले 8 से 10 माह से अपने मानदेय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन ई-ट्रेजरी प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनके वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। इस वजह से आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम (APBS) के माध्यम से फंड सीधे कर्मियों के बैंक खातों में ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है।

ग्रामीण विकास विभाग ने छठ पर्व से पहले कर्मियों को भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पत्र भी जारी किया था। इसके बावजूद राज्य के 2000 से अधिक मनरेगा कर्मियों को अब तक उनकी मेहनत का मानदेय नहीं मिल पाया है।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने 1 जनवरी 2024 से मनरेगा और अन्य कई केंद्रीय योजनाओं में APBS प्रणाली लागू की है। इसका उद्देश्य फंड ट्रांसफर में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है। इस प्रणाली के तहत लाभार्थी के खाते में फंड सीधे ट्रांसफर होते हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है।

हालांकि, झारखंड की ट्रेजरी प्रणाली अभी तक इस नए सिस्टम से पूरी तरह अपडेट नहीं हुई है, जिससे डिमांड जनरेट करने और फंड रिलीज करने में बाधा आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों में फाइलें लंबित हैं, और अधिकारी इस मामले में उदासीन रवैया अपना रहे हैं।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM