झारखंड में माओवाद पर निर्णायक प्रहार, CRPF आईजी ने दी हथियार छोड़ने की आख़िरी चेतावनी

झारखंड में माओवाद पर निर्णायक प्रहार, CRPF आईजी ने दी हथियार छोड़ने की आख़िरी चेतावनी

झारखंड में माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों के बीच सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने सक्रिय नक्सलियों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जो माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति पूरी तरह खुली है।

आईजी साकेत कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि सरेंडर करने वाले माओवादी किसी भी नजदीकी सुरक्षा बल कैंप में जाकर आत्मसमर्पण कर सकते हैं। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया के दौरान और उसके बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। सरकार की नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता, पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शीर्ष माओवादी नेता युवाओं को बहला-फुसलाकर हिंसा के रास्ते पर ले जा रहे हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत यह है कि हालिया सुरक्षा अभियानों ने साफ कर दिया है कि माओवाद का भविष्य अंधकारमय है और इसका अंत केवल तबाही में ही होता है।

आईजी के मुताबिक, फिलहाल झारखंड में माओवादियों की संख्या काफी सीमित रह गई है। राज्य में लगभग 65 माओवादी अभी सक्रिय हैं। इनमें सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम जिले में 48 माओवादी बताए गए हैं। इसके अलावा पलामू में 3, चतरा में 4, हजारीबाग में 2 और लातेहार जिले में 4 माओवादी सक्रिय हैं।

सीआरपीएफ ने एक बार फिर दोहराया है कि हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटना ही माओवादियों के लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प है।

Trending News

फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तहार, कोर्ट में हाजिर होने का अल्टीमेटम
Sep 09, 2026, 5:30:00 PM
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
30 दिनों के भीतर हो रहा है शिक्षको के आवेदनों का निपटारा: शिक्षा मंत्री
Sep 09, 2026, 5:20:00 PM
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM