झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, खूंटी तक जाएगी रैली

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, खूंटी तक जाएगी रैली

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में 'साइक्लोथॉन' का आयोजन, खूंटी तक जाएगी रैली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 13, 2025, 12:45:00 PM

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस समारोह के तहत आज रांची में राज्य सरकार की ओर से भव्य साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हरी झंडी दिखाकर किया।

युवाओं में जोश और उमंग का माहौल

रैली में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह साइक्लोथॉन खास इसलिए भी है क्योंकि इसका गंतव्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु (खूंटी) है। इस यात्रा के माध्यम से झारखंड के संघर्ष, बलिदान और विकास की गाथा को नमन किया जा रहा है।

‘विकास का संदेश हर गांव तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य’ – खेल मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड का यह 25 वर्ष का सफर हमारे पूर्वजों के बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्हीं के प्रयासों से आज झारखंड एक युवा, ऊर्जावान और प्रगतिशील राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ने बताया कि स्थापना दिवस पर आयोजित इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य राज्य के हर गांव और हर नागरिक तक विकास और समृद्धि का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर झारखंड का निर्माण करना है।