झारखंड में ठंड का कहर जारी! मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य से नीचे

झारखंड में ठंड का कहर जारी! मैक्लुस्कीगंज में पारा शून्य से नीचे

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में ठंड ने इस मौसम का अब तक का सबसे सख्त रूप दिखाया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। खासकर मैक्लुस्कीगंज में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

बुधवार को मैक्लुस्कीगंज के लपरा क्षेत्र में रहने वाले एंग्लो समुदाय के नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन ने अपने निजी तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस मापा। वहीं, जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में लगे डिजिटल मीटर में तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भीषण ठंड का असर ऐसा रहा कि सुबह-सुबह ओस जमकर बर्फ जैसी बन गई और घास, पत्तों व वाहनों पर सफेद परत दिखाई देने लगी।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री और अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच ठंड की चपेट में आने से रांची के ओल्ड एचबी रोड स्थित लग्न कॉम्पलेक्स के पास 50 वर्षीय महिला रेखा देवी की मौत हो गई। वह कांके रोड के चांदनी चौक इलाके की निवासी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और प्रारंभिक जांच में मौत की वजह अत्यधिक ठंड मानी जा रही है।

ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने भी हालात और मुश्किल बना दिए हैं। डालटनगंज में दृश्यता घटकर करीब 300 मीटर रह गई, जबकि देवघर में यह लगभग 600 मीटर रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 8 जनवरी को दक्षिणी झारखंड के जिलों—पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां—के साथ उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और मध्य भाग के रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला व बोकारो में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि 10 से 12 जनवरी के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

खलारी कोयलांचल और मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अब भी बेहद तीखी बनी हुई है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, अलाव का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। वहीं सामाजिक संगठनों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई है।


Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM