झारखंड में ठंड का कहर बरकरार, नौ जिलों में 10 डिग्री से नीचे गया तापमान

झारखंड में ठंड का कहर बरकरार, नौ जिलों में 10 डिग्री से नीचे गया तापमान

झारखंड में सर्दी ने एक बार फिर तीखा तेवर दिखाया है। शीतलहर और ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राज्य में सबसे अधिक ठंड खूंटी जिले में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं डाल्टेनगंज में भी पारा 3.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठिठुरन झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही सर्द हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मैदानी इलाकों में ठंड और तेज हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान झारखंड के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार के लिए किसी भी जिले में शीतलहर का ‘रेड’ या ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चाईबासा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बोकारो थर्मल (6.1 डिग्री), लोहरदगा (6.0 डिग्री) और सरायकेला (6.1 डिग्री) जैसे जिलों में भी सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। पिछले एक दिन में राज्य का मौसम अधिकांशतः शुष्क बना रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल विभाग ने सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM