झारखंड में अगले दो दिन भी जारी रहेगा ठंड का सितम, 14 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में अगले दो दिन भी जारी रहेगा ठंड का सितम, 14 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले दो दिन तक राज्य में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अधिकांश इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए राजधानी रांची सहित 14 जिलों के लिए बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार से कुछ क्षेत्रों में ठंड की तीव्रता में हल्की कमी आ सकती है, लेकिन फिलहाल लोगों को सर्द हवाओं और गिरते तापमान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दिन के वक्त भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि सुबह और शाम घना कोहरा आम लोगों के साथ-साथ यातायात के लिए भी परेशानी का कारण बन रहा है।

रात के तापमान में तेज गिरावट, कई इलाकों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर

राज्य में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में करीब 4.9 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी गई। रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज में पारा लुढ़ककर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे निचला स्तर है।

अन्य जिलों की बात करें तो गुमला में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री, हजारीबाग में 3.8 डिग्री, खूंटी में 3.7 डिग्री और कोडरमा में 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डालटनगंज में भी रात का तापमान 4.6 डिग्री तक गिर गया। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के पांच जिलों में तापमान पांच डिग्री से नीचे और 14 जिलों में दस डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

कोहरे और ठंडी हवाओं ने रोका जनजीवन

तेज ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर सुबह 11 बजे के बाद ही धूप निकल पाई। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर भी साफ नजर आया। दिन में भी कनकनी बनी रहने से लोग अलाव जलाने और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला और खूंटी में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। वहीं गुरुवार को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में ठंड को लेकर चेतावनी जारी रहने की संभावना है।

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM