असम दौरे पर CM हेमंत सोरेन ने किये मां कामाख्या के दर्शन, कहा-सबका कल्याण हो

असम दौरे पर CM हेमंत सोरेन ने किये मां कामाख्या के दर्शन, कहा-सबका कल्याण हो

असम विधानसभा चुनाव के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचकर देवी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और बेहतर भविष्य की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि असम के लोगों से उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद मिला है, वह उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी भरोसे के साथ उनकी पार्टी समाज के वंचित और आदिवासी वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मां कामाख्या से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन इन दिनों असम में चुनावी अभियान में सक्रिय हैं। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं कर रही हैं और पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं।

चुनावी अभियान के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम के लिए भी कई लोकलुभावन घोषणाएं की हैं। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। इसके अलावा चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के लिए 500 रुपये दैनिक न्यूनतम मजदूरी तय करने की बात कही गई है।

इसके साथ ही हर परिवार को आवास, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है। कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा हुआ है।

असम में जारी इस चुनावी अभियान के बीच धार्मिक आस्था और राजनीतिक संदेश दोनों के माध्यम से झामुमो जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही है।

Trending News

जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
सुदिव्य सोनू: हेमंत सरकार के पांचवें मंत्री जिनका हुआ असामयिक निधन
Sep 06, 2026, 9:58:00 AM
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
Sep 06, 2026, 9:39:00 AM
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM