असम चुनाव से पहले एक्टिव हुए CM हेमंत सोरेन, आदिवासी मुद्दों को देंगे धार

असम चुनाव से पहले एक्टिव हुए CM हेमंत सोरेन, आदिवासी मुद्दों को देंगे धार

असम चुनाव से पहले एक्टिव हुए CM हेमंत सोरेन, आदिवासी मुद्दों को देंगे धार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 10, 2026, 10:51:00 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम की यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। राजनीतिक हलकों में इस यात्रा को खास महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री यहां चुनावी रणनीति और विशेष रूप से आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

हाल के दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तीनसुकिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए वहां बसे झारखंडी मूल के आदिवासियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि इस समुदाय को वहां बुनियादी सुविधाएं और अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।

इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंत्री चमरा लिंडा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल असम भेजा गया था। इस टीम ने राज्य के विभिन्न इलाकों में जाकर झारखंडी मूल के आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन किया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दी, जिसमें वहां रहने वाले लोगों की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों का उल्लेख किया गया है।

इधर राज्य सरकार की गतिविधियों के तहत झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सभी संबंधित मंत्रियों और विभागों को इसकी सूचना भेज दी गई है। यह बैठक गुरुवार को शाम पांच बजे या विधानसभा सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।