लोकभवन में राष्ट्रपति से मिले CM हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन

लोकभवन में राष्ट्रपति से मिले CM हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन

लोकभवन में राष्ट्रपति से मिले CM हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 30, 2025, 11:21:00 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार सुबह लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन मुर्मू भी उनके साथ मौजूद रहीं। यह भेंट शिष्टाचार के तहत हुई, जिसमें औपचारिक संवाद हुआ।

मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक महोत्सव ‘कार्तिक जतरा 2025’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति, परंपरा और जनजीवन से जुड़े आयोजन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह देखा जा रहा है।