निकाय चुनाव 2026 : प्रत्याशियों की फ़िज़ूलख़र्ची पर लगी लगाम, नगर निगम से नगर पंचायत तक खर्च की सीमा तय

निकाय चुनाव 2026 : प्रत्याशियों की फ़िज़ूलख़र्ची पर लगी लगाम, नगर निगम से नगर पंचायत तक खर्च की सीमा तय

झारखंड में नगर निकाय चुनाव–2026 को लेकर बढ़ती राजनीतिक हलचल के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च पर बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अब निर्धारित सीमा से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और धनबल के प्रभाव को नियंत्रित करना बताया गया है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत—तीनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग खर्च सीमा तय की गई है। यह सीमा शहरी निकायों की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित की गई है, जिसमें जनगणना 2011 के आंकड़ों को आधार बनाया गया है। न्यूनतम खर्च सीमा एक लाख रुपये से शुरू होकर अधिकतम 25 लाख रुपये तक रखी गई है।

आयोग ने यह भी साफ किया है कि प्रत्याशियों के खर्च पर लगातार नजर रखी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर अपने चुनावी खर्च का पूरा लेखा-जोखा जमा करना अनिवार्य होगा। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक खर्च किए जाने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना के साथ ही नतीजे घोषित होने की संभावना है।

निकायवार खर्च सीमा इस प्रकार तय की गई है:

नगर निगम
10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले नगर निगमों में मेयर पद के उम्मीदवार अधिकतम 25 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे, जबकि वार्ड पार्षदों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये होगी। वहीं, 10 लाख से कम आबादी वाले नगर निगमों में मेयर के लिए 15 लाख और वार्ड पार्षद के लिए 3 लाख रुपये खर्च की अनुमति होगी।

नगर परिषद
एक लाख या उससे अधिक आबादी वाली नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये और वार्ड पार्षद के लिए 2 लाख रुपये की सीमा तय की गई है। वहीं, एक लाख से कम आबादी वाली नगर परिषदों में अध्यक्ष 6 लाख रुपये तक और वार्ड पार्षद 1.5 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।

नगर पंचायत
12 हजार से अधिक और 40 हजार से कम आबादी वाली नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम 5 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद के लिए 1 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति दी गई है।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM