सहारा घोटाले में CID की कार्रवाई, सुब्रत राय के बेटों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

सहारा घोटाले में CID की कार्रवाई, सुब्रत राय के बेटों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

झारखंड में सहारा समूह से जुड़े लगभग 400 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के मामले में CID ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने सहारा समूह के संस्थापक स्वर्गीय सुब्रत राय की पत्नी स्वप्ना राय, बेटे सीमांतो राय और सुशांतो राय समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

सीआईडी की रिपोर्ट के अनुसार, सीमांतो और सुशांतो राय वर्तमान में यूरोपीय देश मैसिडोनिया में रह रहे हैं और वहीं की नागरिकता ग्रहण कर चुके हैं। दोनों को फरार घोषित कर दिया गया है। अब एजेंसी ने उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सीबीआई के जरिए इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि भारत और मैसिडोनिया के बीच फिलहाल प्रत्यर्पण समझौता नहीं है, फिर भी दोनों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। विदेश में रह रहे आरोपियों के खिलाफ विस्तृत डोज़ियर तैयार कर सीबीआई को भेजा जाएगा ताकि इंटरपोल की कार्रवाई में तेजी लाई जा सके।

इससे पहले CID की टीम ने लखनऊ में आरोपियों ओपी श्रीवास्तव और देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी, लेकिन दोनों फरार हो गए।

यह मामला 30 नवंबर 2024 को सीआईडी थाना में दर्ज हुआ था, जिसमें दिवंगत सुब्रत राय, उनकी पत्नी स्वप्ना राय, दोनों बेटे सीमांतो और सुशांतो राय, भाई जयब्रत राय और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM