छतरपुर : नामांकन से पहले चंदन प्रकाश सिन्हा ने बांटे फूल और घोषणा पत्र, जनता से सहयोग की अपील

छतरपुर : नामांकन से पहले चंदन प्रकाश सिन्हा ने बांटे फूल और घोषणा पत्र, जनता से सहयोग की अपील

छतरपुर : नामांकन से पहले चंदन प्रकाश सिन्हा ने बांटे फूल और घोषणा पत्र, जनता से सहयोग की अपील
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 02, 2026, 5:59:00 PM

छतरपुर नगर पंचायत के आगामी अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी चंदन प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों से जोरदार समर्थन की अपील की। उन्होंने लोगों को फूल और घोषणा पत्र वितरित कर आगामी नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

चंदन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी को सुबह 11 बजे कोयल कम्युनिटी हॉल से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इसमें उपस्थित होकर जीत का आशीर्वाद देने की अपील की।

इस अवसर पर चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनका उद्देश्य छतरपुर को भ्रष्टाचार मुक्त और आम जनता के लिए सुविधाजनक बनाने वाला शहर बनाना है। उन्होंने जनता के सुझावों और शिकायतों को सुनकर उचित कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब और शोषित वर्गों के अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे और बेलगाम होल्डिंग टैक्स की समस्या को समाप्त किया जाएगा।

सिन्हा ने आश्वासन दिया कि उनका घोषणा पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि लोगों का सहयोग इस अभियान में भरपूर मिल रहा है और जीत निश्चित प्रतीत हो रही है।

कार्यक्रम में उनके साथ वरुण प्रकाश, अनुज कुमार सिंह, शिवनाथ सुरीला, सनी कुमार, बबन उरांव, प्रदीप सिंह, प्रवेज आलम, पिंटू यादव सहित दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।