चंपई सोरेन के पोते की मनाली में मौत, सीएम हेमंत ने जताई गहरी संवेदना

चंपई सोरेन के पोते की मनाली में मौत, सीएम हेमंत ने जताई गहरी संवेदना

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कुल्लू में हुई यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की प्रार्थना की तथा कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

हिमाचल में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत

जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। 22 फरवरी को मनाली पहुंचने के बाद वे सोलंग–सेथन क्षेत्र भी गए और शाम को होम स्टे लौट आए। अगले दिन दोपहर में आसपास घूमने के बाद जब सभी वापस कमरे में पहुंचे तो वीर सोरेन सो रहे थे। जगाने पर उन्होंने तेज सिरदर्द की शिकायत की, जिस पर साथियों ने दवा मंगाकर दी और वे फिर सो गए।

सीने में दर्द नहीं, सिरदर्द के बाद अचानक गिरे

करीब ढाई बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। साथी जब अंदर पहुंचे तो वे बिस्तर से नीचे गिरे मिले। तुरंत उन्हें निजी वाहन से सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनके मुंह से झाग निकलने लगा था। चिकित्सकों ने काफी देर तक सीपीआर दिया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की प्रक्रिया

पुलिस ने शव को मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस दुखद घटना से सोरेन परिवार और उनके समर्थकों में गहरा शोक है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM