खलारी में गुलेल गैंग का आतंक, 12 ट्रकों से लूटे 5000 लीटर डीजल, चालक से मारपीट

खलारी में गुलेल गैंग का आतंक, 12 ट्रकों से लूटे 5000 लीटर डीजल, चालक से मारपीट

रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से एक बार फिर डीजल चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गुरुवार देर रात सुभाषनगर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर अपराधियों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब 15 से 20 की संख्या में गुलेल गैंग के सदस्य मौके पर पहुंचे और 12 ट्रकों की टंकियों के ताले तोड़कर लगभग 5000 लीटर डीजल लूट लिया।

पत्थरबाजी से दहशत, विरोध करने पर चालक की पिटाई

पीड़ित चालकों के अनुसार, अपराधी वारदात के दौरान लगातार गुलेल से पत्थर फेंकते रहे ताकि कोई प्रतिरोध न कर सके। एक ट्रक चालक ने जब विरोध करने की कोशिश की, तो गैंग के सदस्यों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं, दूसरे चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की तो अपराधियों ने उस पर रिवॉल्वर तानकर धमकी दी।

10 दिनों में तीसरी बड़ी वारदात

स्थानीय लोगों और ट्रक चालकों ने बताया कि पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी डीजल चोरी की घटना है। अपराधी हमेशा की तरह मंकी कैप पहनकर और चारपहिया वाहनों से आते हैं, जिससे उनकी पहचान कैमरों में नहीं हो पाती। लोगों का कहना है कि यह गैंग दुर्गा पूजा के समय से फिर सक्रिय हो गया है, जबकि पिछले साल भी इस इलाके में कई बार इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

ट्रक मालिकों में नाराजगी, पुलिस पर सवाल

लगातार हो रही वारदातों से ट्रक मालिकों और चालकों में गहरी नाराजगी है। ट्रक ओनर एसोसिएशन के प्रशांत दुबे ने खलारी पुलिस प्रशासन से रात्री गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। उनका कहना है कि “अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।”

खलारी में बढ़ती डीजल चोरी की घटनाओं ने न केवल ट्रक चालकों में भय का माहौल बना दिया है, बल्कि पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक गुलेल गैंग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक ऐसी वारदातें थमने की उम्मीद कम है।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM