बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगा ‘उड़ान यात्री कैफे’ का लाभ

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगा ‘उड़ान यात्री कैफे’ का लाभ

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, यात्रियों को मिलेगा ‘उड़ान यात्री कैफे’ का लाभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 15, 2026, 11:29:00 AM

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां यात्रियों को कई नई सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें सस्ती दरों वाला कैफे, बच्चों के लिए मनोरंजन क्षेत्र, स्थानीय हस्तशिल्प स्टॉल और आकर्षक सार्वजनिक इंस्टॉलेशन शामिल हैं। इन सुविधाओं का औपचारिक शुभारंभ 20 मई को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू द्वारा किया जाएगा।

उद्घाटन से पहले गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट पर शुरू होने वाले “उड़ान यात्री कैफे” को आम यात्रियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है। इस सुविधा के तहत चाय और कॉफी मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य यात्रियों को कम लागत में बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा अनुभव अधिक सहज बन सके।

परिवारों और बच्चों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट परिसर में एक आधुनिक किड्स प्ले जोन भी विकसित किया गया है। इससे लंबी प्रतीक्षा के दौरान बच्चों के लिए मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही झारखंड की कला और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकारों एवं शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हेतु विशेष हैंडीक्राफ्ट स्टॉल लगाए जाएंगे।

एयरपोर्ट परिसर में “फ्लाई बरारी” और नई बिरसा मुंडा प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र होंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि इन पहलों से न केवल सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि यात्रियों को झारखंड की सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने का अवसर मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम 20 मई को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नई सुविधाओं के शुरू होने से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का अनुभव अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और यात्री-केंद्रित बनेगा।

Trending News

शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
Jul 18, 2026, 1:43:00 PM