यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे रखरखाव को लेकर आद्रा रूट पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे रखरखाव को लेकर आद्रा रूट पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 19 से 25 जनवरी तक आवश्यक रखरखाव और मरम्मती कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रैक और अन्य तकनीकी सुधारों के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कुछ सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन या मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

आद्रा रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 25 जनवरी को 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। वहीं, 19 जनवरी को 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।

आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें
मरम्मत कार्य के कारण कुछ ट्रेनें अपने अंतिम स्टेशन तक नहीं जाएंगी। 22 जनवरी को 18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी पर ही समाप्त और वहीं से शुरू होगी। इस दिन बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच ट्रेन सेवा बंद रहेगी।

इसी तरह 13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 19, 22 और 24 जनवरी को गोमो तक ही चलेगी। गोमो से हटिया के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

23 और 25 जनवरी को 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू ट्रेन गरबेट्टा स्टेशन तक सीमित रहेगी, जिससे गरबेट्टा–मिदनापुर खंड प्रभावित रहेगा। वहीं 20 जनवरी को 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू ट्रेन का परिचालन आद्रा तक ही होगा और आद्रा–आसनसोल सेक्शन में सेवा नहीं मिलेगी।

मार्ग बदलकर चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन
ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 20, 21 और 24 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। इन तिथियों में यह ट्रेन चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी रूट से चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM