अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर पुलिस प्रशासन को बधाई : आलोक कुमार दूबे

अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर पुलिस प्रशासन को बधाई : आलोक कुमार दूबे

अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर पुलिस प्रशासन को बधाई : आलोक कुमार दूबे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 14, 2026, 7:02:00 PM

लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद राज्य के पुलिस प्रशासन को विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं की ओर से खुलकर सराहना मिली है। सभी ने इस सफलता के लिए पुलिस को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया और इसे प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता का परिणाम बताया।

इस मौके पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता संजीत यादव, रंजन यादव और परमेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

नेताओं ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित वापसी यह दर्शाती है कि पुलिस ने पूरे मामले में तेजी, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की और डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों और जवानों को इस सराहनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया।

उनका कहना था कि इस सफल कार्रवाई से आम लोगों का कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है। नेताओं ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पुलिस इसी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनहित में कार्य करती रहेगी। साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द ही सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।