खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार

खासमहल जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से विजय प्रताप सिंह गिरफ्तार

हजारीबाग के चर्चित खासमहल जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) ने एक और अहम गिरफ्तारी की है। एसीबी की टीम ने सोमवार को विजय प्रताप सिंह को हजारीबाग से हिरासत में ले लिया। यह इस प्रकरण में तीसरी गिरफ्तारी है।

इससे पहले एसीबी ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उस समय के खासमहल पदाधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार किया था। बता दें कि विनय चौबे पहले से ही शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। तीनों पर सरकारी जमीन की अवैध तरीके से बंदरबांट और मिलीभगत का आरोप है।

एसीबी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट ने इस घोटाले की परतें खोल दी थीं। जांच में सामने आया कि हजारीबाग की करीब 2.75 एकड़ खासमहल की जमीन, जिसे 1948 में एक ट्रस्ट को 30 वर्षों की लीज पर दिया गया था, बाद में सरकारी संपत्ति बताकर निजी हाथों में सौंप दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इस लीज को 1978 में बढ़ाकर 2008 तक के लिए नवीनीकृत किया गया था। लेकिन 2008 से 2010 के बीच, एक योजनाबद्ध तरीके से इस जमीन को सरकारी दिखाते हुए 23 निजी व्यक्तियों को आवंटित कर दिया गया।

जांच में यह भी उजागर हुआ कि रिन्यूअल प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन पदाधिकारी विनोद चंद्र झा ने कागजों से जानबूझकर ‘ट्रस्ट सेवायत’ शब्द हटा दिया। इस हेरफेर का मकसद जमीन को सरकारी दिखाना और बाद में उसे अवैध रूप से दूसरों को ट्रांसफर करना था।

कानून के मुताबिक ट्रस्ट की जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेची या सौंपी नहीं जा सकती, लेकिन इस मामले में नियमों की पूरी तरह अनदेखी की गई। आज उसी विवादित जमीन पर बहुमंजिला व्यावसायिक इमारतें खड़ी हैं, जो इस अवैध सौदेबाजी की गवाही देती हैं।

फिलहाल एसीबी इस पूरे घोटाले की गहन जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम इस मामले में सामने आ सकते हैं।

Trending News

महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
महुआर गांव के एस पौंड में बदमाशों का उत्पात, पोकलेन में तोड़फोड़ और उखाड़ी झोपड़ी
Oct 14, 2026, 10:32:00 AM
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, DSP ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Oct 14, 2026, 10:27:00 AM
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
विजेता खिलाड़ियों को BJP नेता विकास कुमार महतो ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित
Oct 14, 2026, 10:26:00 AM
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
दुर्गा पूजा की धूम, छतौनी में कर्नाटक के विष्णु मंदिर तो बड़ा बरियारपुर में बनारस के हनुमान मंदिर जैसा बनेगा भव्य पंडाल
Oct 14, 2026, 9:55:00 AM
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
गरीबों के निवाले पर डाका! 2 नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी
Oct 14, 2026, 9:43:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर राष्ट्रपति, PM व CM सम्राट ने जताया शोक, किया मुआवजे ऐलान
Oct 14, 2026, 9:35:00 AM
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM