आय से अधिक संपत्ति मामले में कारोबारी विनय सिंह से ACB की पूछताछ, नहीं मिल रहे ठोस जवाब

आय से अधिक संपत्ति मामले में कारोबारी विनय सिंह से ACB की पूछताछ, नहीं मिल रहे ठोस जवाब

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से जुड़े एक प्रमुख कारोबारी की भूमिका को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच फिलहाल चुनौतीपूर्ण होती नजर आ रही है। चौबे के करीबी बताए जा रहे ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह से पूछताछ में एजेंसी को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

एसीबी ने विनय सिंह को हजारीबाग जेल से रिमांड पर लेकर रांची लाया है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार, पूछे जा रहे अधिकांश सवालों के जवाब में विनय सिंह ‘कुछ याद नहीं’ होने की बात कह रहे हैं, जिससे जांच आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी की यह पूछताछ शनिवार से शुरू हुई है और इसे एक सप्ताह तक चलाया जाना है। विनय सिंह को न केवल निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे का बेहद करीबी माना जाता है, बल्कि उन पर शराब घोटाले और जमीन घोटाले में गिरफ्तार चौबे से जुड़े अवैध धन के निवेश और मनी लॉन्ड्रिंग में सहयोग करने के गंभीर आरोप भी लगे हैं।

जांच एजेंसी का मानना है कि इस पूछताछ से काले धन के नेटवर्क और लेन-देन की परतें खुल सकती हैं, हालांकि आरोपी की चुप्पी फिलहाल जांच की राह में बड़ी बाधा बनी हुई है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM