ACB का बड़ा खुलासा, विनय सिंह के दुबई निवेश और नौकरशाही कनेक्शन की जांच तेज

ACB का बड़ा खुलासा, विनय सिंह के दुबई निवेश और नौकरशाही कनेक्शन की जांच तेज

झारखंड के चर्चित शराब घोटाले और हजारीबाग लैंड स्कैम की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को अब नए सबूत हाथ लगे हैं। जांच एजेंसी ने पाया है कि इन मामलों में जुड़े कारोबारी विनय सिंह के संदिग्ध लोन और अवैध निवेश की गुत्थियां पहले से कहीं अधिक जटिल हैं। एसीबी अब मनी लॉन्ड्रिंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रष्टाचार की यह रकम आखिर कहां-कहां पहुंचाई गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विनय सिंह की कंपनी ने न केवल झारखंड और बिहार में बल्कि देश के बाहर भी भारी रकम ट्रांसफर की है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये दुबई भेजे गए और वहीं उन्हें निवेश के रूप में दिखाया गया। जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि इस पूरे नेटवर्क में राज्य के कुछ नौकरशाहों की भी सक्रिय भूमिका रही है।

एसीबी फिलहाल इस बात की विस्तृत जानकारी जुटा रही है कि विनय सिंह ने किन-किन शहरों में संपत्तियां अर्जित की हैं। रांची, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, कोलकाता, लखीसराय और पटना जैसे शहरों में उनकी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

एजेंसी को संदेह है कि विनय सिंह की कंपनी एम/एस एसएस मोटोजेन प्राइवेट लिमिटेड में कई उच्च पदस्थ अधिकारियों की अवैध कमाई को वैध निवेश के रूप में दिखाया गया। अब एसीबी इस पूरे नेटवर्क के आर्थिक प्रवाह और उसके लाभार्थियों की पहचान में जुटी हुई है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM