राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा ‘रक्तदान महायज्ञ’, राज्यपाल के निर्देश पर तैयारियों में जुटा प्रशासन

राष्ट्रीय युवा दिवस पर होगा ‘रक्तदान महायज्ञ’, राज्यपाल के निर्देश पर तैयारियों में जुटा प्रशासन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक व्यापक “रक्तदान महायज्ञ” आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड राज्य शाखा की बैठक आज लोक भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने सोसाइटी के सदस्यों को आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया।

डॉ. कुलकर्णी ने बताया कि राज्यपाल की मंशा है कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सके। इसी उद्देश्य से इस महायज्ञ को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है।

बैठक के दौरान रक्तदान महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि रांची स्थित सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों, स्थानीय सेना बटालियन, अर्धसैनिक बलों की इकाइयों, झारखंड सशस्त्र बल, एनसीसी यूनिट तथा कॉलेजों की एनएसएस शाखाओं को इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल रक्त की उपलब्धता बढ़ाते हैं, बल्कि युवाओं में सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।

अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि इस अभियान में झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, रांची में रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी की सभी जिला शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा और अधिक से अधिक ब्लड सेंटर इस शिविर में भाग लें, ताकि बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

बताते चलें कि यह रक्तदान महायज्ञ लोक भवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में आयोजित किया जाएगा।

Trending News

683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 12, 2026, 7:06:00 AM
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
बिहार में पीजी चिकित्सा छात्रों को बड़ी सौगात, मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
Sep 12, 2026, 6:59:00 AM
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
12 वर्षीय बच्चे ने निगल ली सीटी, डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी से निकाला
Sep 12, 2026, 6:37:00 AM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM