9 साल बाद मिला इंसाफ! CCL सुरक्षा गार्ड के आश्रितों के लिए कोर्ट का बड़ा फैसला

9 साल बाद मिला इंसाफ! CCL सुरक्षा गार्ड के आश्रितों के लिए कोर्ट का बड़ा फैसला

कोयला कंपनी (CCL) के सुरक्षा गार्ड मथिया उरांव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) ने उनके परिजनों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायाधिकरण ने मृतक के आश्रितों को 28.62 लाख रुपये का मुआवजा 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देने का आदेश जारी किया है।

यह निर्णय न्यायाधिकरण के पीठासीन पदाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने सुनाया। आदेश के अनुसार, बीमा कंपनी को दो महीने के भीतर निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा। यह राशि मृतक के छह पुत्र-पुत्रियों के बीच समान रूप से वितरित की जाएगी।

मामला 7 मार्च 2017 का है। उस समय मथिया उरांव टेटरिया खंड कोलियरी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जांच में सामने आया कि दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुई थी।

घटना के बाद बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस विवेचना पूरी होने पर ट्रक चालक एवं वाहन मालिक उदय प्रसाद के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। इसके बाद वर्ष 2020 में मृतक के छह आश्रितों ने मुआवजे के लिए दावा याचिका दायर की।

सुनवाई के दौरान न्यायाधिकरण ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ट्रक चालक को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना। साथ ही यह भी पाया गया कि हादसे के समय संबंधित ट्रक का बीमा यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के पास था। इसी आधार पर न्यायाधिकरण ने बीमा कंपनी को दो माह के भीतर ब्याज सहित पूरी मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM